हक के लिए बुलंद की आवाज

By: Nov 18th, 2018 12:01 am

श्रीआनंदपुर साहिब — भाखड़ा ब्यास इंप्लाइज यूनियन एटक की ओर से गंगूवाल पावर हाउस के मुख्य गेट पर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव बलवंत सिंह ने कर्मचारियों को बताया कि बोर्ड द्वारा कर्मचारियों की मांगों को मानने हेतु बहानेबाजी की जा रही है, जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रोमोशन करने के लिए चीफ  इंजीनियर, जनरेशन, ट्रांसमिशन की तरफ  से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही और लंबे समय से बकाया इनसेंटिव भी नहीं दिया गया है। बोर्ड के ऐसे बर्ताव को देखते हुए संगठन की ओर से चंडीगढ़ में बोर्ड दफ्तर के सामने क्रमवार भूख हड़ताल शुरू की गई है, जिसका गंगूवाल यूनिट पूरा समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी के चेयरमैन की ओर से फरवरी, 2017 को गंगूवाल पावर हाउस में मशीनें चलाने पर इनाम के तौर पर कुछ यूनिट ऐलान किए गए थे, वे भी अभी तक कर्मचारियों को नहीं मिले हैं। मीटिंग को संबोधित करते हुए सीनियर वाइस प्रधान बलवीर सिंह ने कहा कि बोर्ड ने अगर हमारी मांगंे नहीं मानी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App