हिमाचली धोबीपाट देख सारी दुनिया दंग,परवाणू में दिव्य हिमाचल का दंगल

By: Nov 18th, 2018 4:19 pm

परवाणू – हिमाचली धोबीपाट देख सारी दुनिया दंग है। जी हां। परवाणू में प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल के सौजन्य से दंगल का शुुभारंभ हो गया है। इस मेघा इवेंट का आगाज आनंद पार्क में सामाजिक कार्यकर्ता व अध्यक्ष हिमाचल वॉलीबॉल संघ हरमेल धीमान ने किया। दंगल में स्कूली छात्रों के अंडर-17 और अंडर 19 वर्ग हिस्सा ले रहे हैं। इसी तरह कई मुकाबले वेट पर भी हो रहे हैं। पहले दिन 17 पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ी अपना दमखम मैदान में दिखाया है। अंडर 17 पुरुष वर्ग में 45 से 60 किलोग्राम व महिला वर्ग में 40 से 50 किलोग्राम के भार वाले खिलाड़ी मैदान में उतरे ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App