अगर पार्टी चाहेगी तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By: Dec 17th, 2018 12:01 am

पालमपुर – भाजपा के राष्ट्रीय जनजातीय मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं गद्दी नेता त्रिलोक कपूर ने कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में अपनी   दावेदारी जताई है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी, तो वह कांगड़ा-चंबा से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। चुनाव लड़ने के लिए समुदाय का भी उनके ऊपर जबरदस्त दबाव है। वह पालमपुर के प्रेस क्लब में  पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। त्रिलोक कपूर  का यह भी मानना है कि अगर शांता कुमार चुनाव लड़ते हैं, तो वह कार्यकर्ता के रूप में पूरे कांगड़ा-चंबा क्षेत्र में उनके पक्ष में कार्य करेंगे। चंबा में सीमेंट कारखाने व पठानकोट से मंडी लिए ब्रॉडगेज लाइन पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा बेवजह टिप्पणियां की जा रही हैं, जबकि सत्य है कि सीमेंट प्लांट का शिलान्यास  और ब्रॉडगेज रेललाइन पठानकोट से लेह तक बनने का सर्वे भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दो व तीन जनवरी को भुवनेश्वर में जनजातीय मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक हो रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App