अब वन निगम लीज पर देगा खड्डें

By: Dec 29th, 2018 12:08 am

उपाध्यक्ष बोले, अवैध खनन पर कसेंगे शिकंजा, ईको टूरिज्म को नई साइट डिवेलप करने का दावा

धर्मशाला  —वन निगम के उपाध्यक्ष एवं भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सूरत नेगी ने शुक्रवार को धर्मशाला में निगम के अधिकारियों के साथ रिव्यू बैठक की। इस दौरान उन्होंने निगम के कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा कर आगामी एजेंडे पर काम करने को कहा। श्री नेगी ने कहा कि आने वाले दिनों में वन निगम माइनिंग के क्षेत्र में काम करेगा, जिससे अवैैध रूप से होने वाले खनन के रोक कर आवश्यकता अनुसार सरकार द्वारा लीज पर दी जाने वाली खड्डों को निगम के माध्यम से दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार को राजस्व मिलेगा और अवैध रूप से काम करने वालों पर भी नकेल कसेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 300 खड्डे हैं, जहां काम करने की संभावनाएं हैं। वन निगम के उपाध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन के नए स्थल विकसित करने को निगम अपने स्तर पर प्रयास करेगा।  उन्होंने कहा कि धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब आधा दर्जन नई साइट डिवेलप की जाएंगी। श्री नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके वन अधिकारी मिलें इसके लिए उन्होंने संबंधित एसडीएम को एक्ट के तहत काम करने को कहा है। इसके अलावा झारखंड की तर्ज पर वन अधिकारों को लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाने का का मामला भी सरकार के समक्ष उठाया है।

सीएम ने जीता पीएम का दिल

भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कांग्रेस के लोग राज्य में नई ऊर्जा व नई नीतियों के साथ काम नहीं करना चाहते, वे पूर्व की तरह  ही जनता को वरगलाने के काम कर रहे हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के आग्रह के बावजूद वह पुराने मामलों को कुरेदने और उसी फेर में फंसे रहने का प्रयास कर रहे हैं। धर्मशाला रैली ने साबित कर दिया है कि जयराम ठाकुर ने पहले ही वर्ष में प्रदेश की जनता सहित प्रधानमंत्री का दिल जीत लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App