अवेयरनेस गु्रप की साइकिल रैली

By: Dec 27th, 2018 12:02 am

अंबाला छावनी में महिलाओं ने दिया लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश

अंबाला छावनी – अवेयरनेस ग्रुप द्वारा अंबाला छावनी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइकिल रैली निकाली गई। यह साइकिल रैली सुबह पांच बजे अंबाला छावनी के निकलसन रोड से शुरू होकर छावनी के मुख्य बाजारों से होती हुई सेंटर फोनिक्स क्लब पर समाप्त हुई। इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को सामाजिक जागरूकता व पर्यावरण के संरक्षण पर जागरूक करना था। अवेयरनेस ग्रुप ने इस रैली माध्यम से जनमानस को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आशा स्कूल की मुख्याध्यापक इला व  पंजाब की रनरअप ऋचा मक्कड़ ने भी अवेयरनेस ग्रुप द्वारा सामाजिक कार्यों पर निकाली जा रही रैली की  सराहना की। साथ ही उन्होंने इन गतिविधियों व अच्छी परंपराओं को आगे भी जारी रखने की अपील की। इस अवसर पर अवेयरनेस गु्रप द्वारा खेल प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया, जिसमे महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर चित्रा सरवारा द्वारा भी साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अवेयरनेस ग्रुप की रवनीत आनंद, मानसी कोछड़, निशा सेठी, बीनू गर्ग, निधि ओबराय, निशा गोयल, भारती गोयल, जिंदर,कोमल, मोनिका विग, पूजा पूरी, पूनम सांगवान, सुनैना शर्मा, राधिका, पूजा ओबेरॉय, रीतू दुआ, रिया, शीतल, रुपाली बंसल, अंजू नागपाल, दीपिका शर्मा, सुमन आनंद, राखी सिंघल, मोनिका नरूला, सिंपी, प्रिया, मनप्रीत, शिखा, सरोज समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App