आयुर्वेदिक अस्पतालों को मिलेंगी दवाएं

By: Dec 7th, 2018 12:01 am

चार करोड़ का टेंडर फाइनल, हजारों मरीजों को मिलेगी सुविधा

शिमला  – आखिरकार दो वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अब आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए दवाएं खरीदी जाएंगी। इसके लिए खाद्य आपूर्ति निगम ने चार करोड़ रुपए के दवा टेंडर को फाइनल किया है। जानकारी के मुताबिक लंबे समय के बाद आयुर्वेदिक अस्पतालों में पूरी दवाएं जनता को मिल पाएगी। प्रदेश के आयुर्वेद अस्पतालों की स्थिति पर गौर करें तो राज्य में हर वर्ष आयुर्वेदिक अस्पतालों में आयुर्वेद से इलाज लेने वाले प्रभावितों का आंकड़ा दस फीसदी ग्राफ से बढ़ता जा रहा है, लेकिन पूरी दवाआें की उपलब्धता न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अकसर ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि आयुर्वेदिक अस्पतालों में पूरी दवाएं ही उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जानकारी के मुताबिक दो वर्ष पहले सिविल सप्लाई को आयुर्वेदिक दवाआें के टेंडर करने का प्रस्ताव सौंपा गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कारणों से सिविल टेंडर पूरा होने में काफी देरी होती रही। विशेषज्ञों की मानें तो एलोपैथी से कई केस ऐसे आ रहे हैं, जो आयुर्वेद क्षेत्र में इलाज से ठीक हो रहे हैं। उधर, प्रदेश सरकार की मानें तो आयुर्वेद क्षेत्रों के विस्तार को लेकर काफी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके चलते आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के 82 पद जुलाई, 2018 में बैच के आधार पर भरे गए हैं, वहीं अब फाइनल किए गए टेंडर में कुछ दवाएं प्रदेश में बनी फार्मेसियों से भी खरीदी जाने वाली हैं, लेकिन प्रदेश में आयुर्वेद की स्थिति यह है कि यहां पर कई योजनाएं अभी ठंडे बस्ते में हैं। गौर हो कि आयुर्वेद अस्पतालों के लिए इन्फेक्शन, सर्दी-जुक ाम, पंचकर्मा और क्षार सूत्र की दवाएं खरीदी जाएंगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App