एक एचएएस ट्रांसफर बीडीओ को प्रोमोशन

By: Dec 1st, 2018 12:03 am

 शिमला —प्रदेश सरकार ने एक एचएएस अधिकारी को तबदील किया है, जबकि एक बीडीओ को प्रोमोशन मिली है। 13 तहसीलदारों को नियमित किया गया है, वहीं एक कानूनगो को भी प्रोमोशन मिली है। शुक्रवार को सरकारी महकमों में सेवानिवृत्ति का दिन था। इस दिन पूरे प्रदेश में करीब 240 कर्मचारी विभिन्न महकमों से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने वालों में कोई बड़ा नाम नहीं है। विश्वविद्यालय से तीन अधिकारी रिटायर हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि राज्य सचिवालय से शुक्रवार को एक भी राजपत्रित अधिकारी सेवानिवृत्त नहीं हुआ। आईएएस व एचएएस रैंक में कोई भी अधिकारी आज रिटायर नहीं हुआ है, वहीं सचिवालय कॉडर में भी रिटायरमेंट नहीं हुई। ऐसे में यहां सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों के लिए गेट-टूगेदर रखा था। कार्मिक विभाग ने एचएएस अधिकारी विकास शर्मा, जो कि सहायक आयुक्त विकास कम बीडीओ झंडूता के पद पर तैनात थे, को एसडीओ सिविल झंडूता के पद पर लगाया है। बीडीओ रत्ती राम को सरकार ने एचएएस कॉडर में पदोन्नत कर दिया है। इनको एडहॉक आधार पर पदोन्नति मिली है। इनका वेतनमान 15600-39100 होगा, जिसके अलावा 5400 ग्रेड-पे दी जाएगी। पहली दिसंबर से वह एचएएस कॉडर में शामिल होंगे। पदोन्नति के साथ उनको एसडीओ सिविल डोडराक्वार के पद पर लगा दिया गया है, जो कि बाबू राम शर्मा को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। इन अधिकारियों को वर्ष 2014, 2015 व 2016 से नियमित आधार पर तहसीलदार बनाया गया है। राजस्व विभाग में ही कानूनगो तजिंद्र सिंह को नायब तहसीलदार के पद पर प्रोमोशन दी गई है। इसके साथ इन्हें विभाग ने तैनाती भी दी है। उन्हें सेटेलाइट नायब तहसीलदार नैनाटिक्कर जिला सिरमौर में लगाया गया है। उन्हें तुरंत नियुक्ति स्थल पर ज्वाइनिंग देने को कहा गया है।

ये तहसीलदार हुए नियमित

राजस्व विभाग में नियमित होने वाले तहसीलदारों में सुनील कुमार, राजेश वर्मा, अमन कुमार, कपिल तोमर, गुरमीत ग्यालछन, नीरजा शर्मा, जसपाल, अजय कुमार सिंह, विवेक कुमार नेगी, राजेश कुमार, जगदीश चंद, गणेश ठाकुर व विक्रमजीत सिंह के नाम शामिल हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App