एक नजर

By: Dec 8th, 2018 12:02 am

इजरायल-फिलीस्तीन के लिए यूएन में वोटिंग

संयुक्त राष्ट्र — संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासभा की अध्यक्ष मारिया एस्पिनोजा ने कहा है कि महासभा ने फिलीस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायली कब्जे को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है। सुश्री एस्पिनोजा ने गुरुवार को कहा कि वोट का परिणाम इस प्रकार हैः पक्ष में 156 मत और विपक्ष में छह मत पड़े जबकि 12 सदस्यों ने मतदान नहीं किया। इस तरह से प्रस्ताव मसौदे को स्वीकार किया गया। आयरलैंड द्वारा पश्चिम एशिया में व्यापक, नियमित और स्थायी शांति के लिए प्रायोजित प्रस्ताव में इजरायल के फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर कब्जे को खत्म करने का आग्रह करते हुए दो राष्ट्र सिद्धांत के जरिए समाधान के समर्थन की पुष्टि की गई है। अमरीका, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, लाइबेरिया, मार्शल द्वीपसमूह तथा नाउरु ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

सांसद असरारुल हक कासमी का निधन

नई दिल्ली — कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के किशनगंज से सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मौलाना कासमी 76 वर्ष के थे। उनके परिवार में तीन बेटे और और दो बेटियां हैं।

तुर्की में 41 सैनिकों के खिलाफ वारंट

इस्तांबुल — तुर्की  ने 41 सैनिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इन सैनिकों पर वर्ष  2016 में देश का तख्ता पलटने के विफल प्रयास से जुड़े समूह के साथ संलिप्त रहने का आरोप है। तुर्की की सरकारी न्यूज एजेंसी अनादोलु ने यह जानकारी दी। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए तीन प्रांतों मे अभियान चलाया था। तुर्की में वर्ष, 2016 में तख्तापलट के  प्रयास के दौरान संघर्ष में करीब 250 लोग मारे गए थे। तुर्की सरकार ने इसके पीछे अमरीका में तुर्की के धार्मिक गुरु फतहुल्लाह गुलेन और उसके समूह को जिम्मेदार ठहराया था। तुर्की ने हाल के दिनों में गुलेन की गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ अभियान तेज किया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App