करियर रिसोर्स

By: Dec 26th, 2018 12:05 am

एग्रीकल्चर साइंस में बैचलर डिग्री या इस में हायर स्टडी के बाद करियर का क्या स्कोप है?

— अशोक कुमार, बैजनाथ

कृषि विज्ञान की पढ़ाई के बाद बतौर कृषि वैज्ञानिक देश के विशाल कृषि अनुसंधान नेटवर्क से जुड़े सरकारी और निजी संस्थानों में आकर्षक वेतनमानों पर नियुक्तियां मिल सकती हैं। कृषि विश्वविद्यालयों में टीचिंग को अपनाया जा सकता है। बड़ी व्यावसायिक फर्र्मों में मैनेजर बन सकते हैं, एग्रो एक्सपोर्ट कंपनियों में जगह बनाई जा सकती है। फूड प्रोसेसिंग की तेजी से उभरती विशाल इंडस्ट्री में अवसर तलाशे जा सकते हैं। अब तो बैंकों की ग्रामीण शाखाओं में भी ऐसी ही पृष्ठभूमि के युवाओं को नियुक्त किया जाता है।

पॉटरी डिजाइनिंग क्या है? यह कोर्स किन संस्थानों में उपलब्ध है?

— पलक  , ऊना

पॉटरी डिजाइनिंग के माध्यम से निर्जीव एवं बेजान मिट्टी को एक ऐसे उत्पाद में तबदील कर दिया जाता है, जिससे उसका स्वरूप स्वयं ही इसकी उपयोगिता व खूबसूरती का बखान करता है। पॉटरी डिजाइनर अपने द्वारा तैयार उत्पादों को रेलवे, होटलों, पर्यटन और क्राफ्ट बाजार में सप्लाई कर अच्छा पैसा कमा सकता है। आप कितने हुनरमंद हैं, इसी से आपकी आमदनी का दायरा तय होता है। पॉटरी डिजाइनिंग का कोर्स इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू), नई दिल्ली, विश्व भारती विश्वविद्यालय कोलकाता और नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ डिजाइनर (एनआईडी) अहमदाबाद में करवाया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App