कर्मचारियों के ग्रेड पे मसले को जल्द निपटाए सरकार

By: Dec 8th, 2018 12:05 am

बिलासपुर—हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम की निदेशक मंडल की वन मंत्री गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला मंे आयोजित 203वीं बैठक मंे लिए गए निर्णयों पर कर्मचारी महासंघ ने खुशी जाहिर की है। महासंघ का कहना है कि बैठक में हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के सभी कर्मचारियों को चार प्रतिशत राहत व तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किया है। इसके साथ ही प्रदेश में वन विकास निगम में खाली पड़े वनरक्षकों के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से लगभग 50 पद भरे जाएंगे और बिरोजा एवं तारपीन कारखाना में भी रिक्त पदेों की भर्ती की जाएगी तथा ब्आयलर आपरेटर व इलेक्ट्रीशियन के पद भरे जाएंगे। वहीं, बिरोजा एवं तारपीन दोनों फैक्ट्रियों के मांग पत्र को लेकर सहमति भी बनी है। महासंघ के पदाधिकारियों ने दोनों फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को ग्रेड पे के मसले को भी जल्द से जल्द निपटाने की मांग की। महासंघ के कर्मचारी नेता गगन सिंह पठानिया, ठाकुर दास, बाबू राम चौधरी, बलवीर सिंह चौहान, संजीव कुमार शर्मा, जगदीश राम शर्मा व प्यार सिंह आदि ने सरकार का आभार जताया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App