गीता महोत्सव में पहली बार थ्री डी मैपिंग लाइट

By: Dec 9th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़ – अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में पहली बार थ्री डी मैपिंग लाइट एंड साउंड से कुरुक्षेत्र और महाभारत की महत्ता को दिखाने का अनोखा प्रयास किया जाएगा। इस लाइट एंड साउंड के लिए ब्रह्मसरोवर के पानी के बीच करीब तीन हजार स्केयर फीट की 125 फीट लंबी स्टेज लगाई जाएगी। 13 से 18 दिसंबर तक हर रोज साढ़े पांच बजे के बाद आधे-आधे घंटे के चार शो दिखाए जाएंगे। इस बार दो लाइव कैरेक्टर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के पात्र के रूप में नजर आएंगे। इस शो को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के कलाकार कुरुक्षेत्र की दीवारों पर महाभारत से जुड़े महत्त्वपूर्ण क्षणों को अपनी कूची से उकेरने का काम करेंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ  से करीब 200 बेहतरीन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इन कलाकारों को महाभारत और पवित्र ग्रंथ गीता थीम पर पेंटिंग बनाने का विषय भी दिया गया है। इतना ही नहीं केडीबी द्वारा इन कलाकारों को नो दिसंबर को सम्मानित भी किया जाएगा। गौरतलब है कि इस महोत्सव में 13 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और 18 दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहुंच रहे हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App