चंडीगढ़ में चौकीदार प्योर है

By: Dec 20th, 2018 12:02 am

राफेल सौदे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

चंडीगढ़ – राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की और गली-गली में शोर है, हमारा चौकीदार खालिस सोने जैसा प्योर है, जैसे नारे लगाए। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने जारी बयान में आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बलप्रयोग किया और पानी की बौछारें कीं। पार्टी के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी इसमें घायल हुए जिन्हें सेक्टर 32 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘गली-गली में शोर है, चौकीदार हमारा खालिस सोने की तरह प्योर है’ और ‘गली-गली में शोर है, हल्ला मचाने वाली कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ही असली चोर है’ जैसे नारे लगाए। श्री टंडन दावा किया कि कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद के बाहर राफेल पर हल्ला कर रही है, पर संसद में चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही झूठी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App