चंडीगढ़ में भगौड़े रेपिस्ट ने तोड़ा दम

By: Dec 21st, 2018 12:01 am

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के एक होटल में पार्टी के बहाने युवती को बुलाकर रेप करने के बाद पीडि़ता की शिकायत पर पहुंची पुलिस से बचने के चक्कर में होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाले आरोपी की सेक्टर-32 अस्पताल में मौत हो गई। घायल होने के बाद तीन दिन से उपचार के लिए भर्ती आरोपी की बुधवार रात हालत गंभीर होने के चलते आईसीयू में दाखिल किया गया। जहां गुरुवार  सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिला रामपुर स्थित गांव बिलासपुर के रहने वाले 30 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। सूत्रों की मुताबिक आरोपी गैंगस्टर था। उस पर पहले भी केस दर्ज हुए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App