चंबा पहुंचने के लिए बनाया जाए वैकल्पिक रास्ता

By: Dec 1st, 2018 12:05 am

चंबा  —जिला मुख्यालय चंबा पहुुंचने के लिए पुलिस मैदान होते हुए भरमौर चौक के अलावा कोई भी वैकल्पिक मार्ग नहीं हैं। किसी समय उपरोक्त मार्ग बंद होने पर मुख्यालय पहुंचने के लिए चंबा में कोई भी वैकल्पिक मार्ग नहीं है। साझा मोर्चा चंबा सरकार के साथ ही जिला प्रशासन से जिला मुख्यालय चंबा के लिए चंबा वाया पक्काटाला बालू मार्ग को चौड़ा कर उसे विकल्प के तौर पर बनाने की मांग कर रहा है। पर अभी तक उनकी मांगों पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंेने एक बार फिर प्रशासन से चंबा पक्काटाला मार्ग को चौड़ा करने के साथ ही साल नदी पर बने लोेहे के पुल को चौड़ा करने की मांग उठाई है, ताकि  जिला मुख्यालय के लिए वैकल्पिक रास्ता बन सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर मंे जल्द टैक्सी पार्किंग का निर्माण करने की भी मांग  उठाई है। साझा मोर्चा के कन्वीनर पीसी ओबराय ने कहा कि अगर पुराने बस स्टैंड से दिल्ली दरवाजे तक टैक्सी, टैक्सी स्टैंड का निर्माण किया जाए तो सैकड़ांे गाडि़यां पार्क हो सकती है। साथ ही शहर मंे हर रोज लग रहे जाम से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही पर्किंग की नीचे वाली फ्लोर में रेहड़ी-फड़ी धारकों को भी ठिकाना मिल सकता है। लिहाजा शहर में फैल रहे अतिक्रमण से भी छुटकारा मिल सकता है। साझा मोर्चा सदस्यों का कहना है कि वह  जल्द ही उपरोक्त विभिन्न समस्याओं को लेकर 26 सामाजिक संगठनों के साथ बैठक बुलाकर जिला प्रशासन से मिलने का फैसला लिया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App