छुद्रा के लिए जल्द दौड़ेगी निगम की बस

By: Dec 2nd, 2018 12:05 am

चंबा —जिला मुख्यालय चंबा से छुद्रा के लिए जल्द निगम की बस सेवा शुरू  होगी। उक्त रूट पर दौड़ने वाली एचआरटीसी बस रूट परमिट को लेकर सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। अब बस को हरी झंडी मिलने का इंतजार है। हरी झंडी मिलने के बाद क्षेत्र में बसने वाली हजारों की आबादी को टैक्सी से भारी भरकम किराया खर्च कर घर नहीं पहंुचना पड़ेगा। क्षेत्र की जनता निगम प्रबंधन से कई दिनों से छुद्रा मार्ग पर निगम की बस सेवा की मांग कर रही थी। बस सेवा शुरू हो जाने के बाद उनकी यह मांग भी पूरी हो जाएगी। लोकल रूट पर चलने वाली इस बस सेवा से लोगाों के अलावा स्कूली छात्रों सहित अन्य लोगों को भी काफी फायदा होगा। बस सेवा न होने से लोगों को न चाहते हुए भी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। कई दफा टैक्सी चालकों की ओर से वसूले जा रहे मनमाने किराए को देने में लोग असमर्थ हो जाते हैं। लिहाजा उन्हें रोजमर्रा की वस्तुओं को छोड़ कर भी गंतव्य तक पहुंचने के लिए किराए की बचत करनी पड़ती है। अब उक्त रूट पर बस सेवा शुरू हो जाने के बाद लोगों को भारी राहत मिलेगी। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम चंबा सुभाष रणौत्रा का कहना है कि छुद्रा रूट पर चलने वाली निगम की बस को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App