जर्मनी में योग के साथ बीयर का मजा

By: Dec 11th, 2018 12:02 am

बीयर पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है ये सभी जानते हैं। इसलिए शराब को पीने से हर बार मना किया जाता है और कुछ लोग इसे हलके में लेते हैं और अपने शरीर को नुकसान पहुंचते हैं। वहीं ऐसा माना जाता है कि बीयर पीने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन जर्मनी में अजब-गजब ट्रेंड शुरू हुआ है। यहां के लोग बीयर पीकर खुद को फिट रख रहे हैं। जी हां, आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। आज हम इसी के बारे मे आपको बताने जा रहे हैं। बता दें, जर्मनी में योगा को एक अलग ही रूप मिल रहा है। यहां के लोगों ने ‘बियर योगा’ निकाला है, जिसमें लोग बीयर पीते-पीते योगा कर रहे हैं। जी हां, उनका मानना है कि ऐसा करने से वो फिट रखते हैं और मोटापा भी नहीं रहता। खबरों की मानें तो यहां ‘बियर योगा’ शुरू करने वाले लोगों का कहना है कि लोगों को इससे काफी फायदा हो रहा है। बीयर का नाम सुनते ही लोग खिंचे चले आते हैं। योगा शुरू करने से पहले इसका एक घूंट उन्हें शांत करने में मदद करता है। इसमें बीयर को सिर्फ पीना ही नहीं होता, बल्कि उसकी बोतल भी बैलेंस करनी होती है।  लोग सिर पर बोतल रख के योगासन करते हैं। बियर योगा के लिए एक साइट भी बनाई गई है। यह ट्रेंड जर्मनी के अलावा बाकि देशों में भी हिट हो रहा है। अमरीका और आस्ट्रेलिया में लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App