तपोवन सड़क पर पुरानी पेंशन के लिए पेंशनर्ज का चक्का जाम

By: Dec 15th, 2018 12:05 am

तपोवन —पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने को लेकर प्रदेश भर के हजारों सेवानिवृत्त व वर्तमान कर्मचारियों ने शुक्रवार को जोरावर स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर रोष प्रर्दशन के बाद देर शाम चक्का जाम कर दिया।  पूरा दिन इंतजार करने के बाद भी मुख्यमंत्री के नहीं आने पर नाराज कर्मचारियों ने शाम छह बजे चक्का जाम करके आंदोलन को उग्र कर दिया। इस बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को जोरावर स्टेडियम की सड़क पर तैनात कर दिया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए नई पेंशन स्कीम की हटाने की मंाग करते हुए सीएम को समस्याएं सुनने के लिए मैदान में आने की मांग रखी। इसके बाद शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री ने जोरावार मैदान के पास आईपीएच रेस्ट हाउस में पहुंचकर  मांगों को सुना। उन्होंने संगठन के दृष्टि घोषणा पत्र में पेंशन बहाली के लिए जल्द कमेटी फ्रेम करने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी संगठन पीछे हटे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के साथ दस्तावजों के निरीक्षण करने के बाद व्यावहारिक रूप से लागू किए जाने के प्रयास किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App