तीन दिन शिमला में बिताने के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी

By: Dec 22nd, 2018 12:04 am

शिमला— कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास के बाद शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट गए। राहुल गांधी सड़क मार्ग से चंडीगढ़ गए और वहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली। उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी व उनके बच्चे भी वापस लौट गए हैं। तीन दिन तक यहां रहकर राहुल गांधी ने हालांकि राजनीति से दूरी बनाए रखी मगर फिर भी युवा कांग्रेस के कुछ वर्कर्ज व वरिष्ठ नेत्री विद्या स्टोक्स उनसे मिलीं। बताया जाता है कि वर्करों से उन्होंने प्रदेश के हालातों को लेकर कुछ फीडबैक लिया है। वैसे यहां पर लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वेक्षण किया जाएगा और उसके आधार पर ही कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी। राहुल गांधी ने अपने प्रवास के दौरान बहन प्रियंका गांधी के घर पर वक्त बिताया और चुनावी थकान मिटाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App