दुराचार के दो आरोपी दबोचे

By: Dec 6th, 2018 12:01 am

मनाली — आखिर 40 दिन बाद मनाली में विदेशी महिला से हुए रेप के दो दरिंदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में एक कांगड़ा जिला का है, जबकि दूसरा आरोपी नेपाल का। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 25 अक्तूबर की रात को रूस की एक 33 वर्षीय महिला के साथ दोनों व्यक्तियों ने सामूहिक रूप से रेप करने की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद यह आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को एक लीड मिली, जिसके आधार पर संदिग्ध संजु तमांग निवासी नेपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और उससे कुछ खास सुराग मिला, उसी आधार पर संजय कुमार निवासी पालमपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। दोनों आरोपी मनाली में मजदूरी का काम करते थे। पालमपुर का आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार हुआ था। गुरुवार को पीडि़त महिला द्वारा आरोपियों की शिनाख्त की जाएगी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App