नए साल के संकल्प

By: Dec 26th, 2018 12:05 am

जिस तरह हर आदमी में कोई न कोई अच्छाई होती है। उसी तरह हर व्यक्ति में कई बुरी आदत होती है। कई बुरी आदतें हमारी समय के साथ छुट जाती है, तो वही कुछ नई बुरी आदतें वक्त के साथ हमारे साथ जुड़ जाती है। इस नए साल पर अब यह संकल्प लें की इस नव वर्ष आप अपनी कोई बहुत बुरी आदत को छोड़ दोगे। बुरी आदत वह हो जो आपको आगे बढ़ने से रोकती है। आपको कमजोर बनाती है और जो आपकी लाइफ  के लिए एक बहुत बड़ा रोड़ा हो। हम हर साल के आखिर में यह सोचते हैं की हम अपनी बुरी आदत को छोड़ देंगे पर छोड़ नहीं पाते। अगर इस बार भी ऐसा ही करा तो आगे भी इस आदत से परेशान ही रहोगे।

हफ्ते में कम से कम5 दिन व्यायाम करें

जिस तरह भोजन जरूरी है ठीक उसी तरह से व्यायाम भी जरूरी है। हम लोग खाना खाने में तो बिलकुल भी कमी नहीं करते और एक्सरसाइज के मामले में सबसे बड़े कंजूस होते हैं। हमें यह पता होता है की एक्सरसाइज करना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है, लेकिन हम टालते हैं। इसलिए नए साल प्रण लें।

किसी की बुराई करने से बचें

इस दुनिया में 100 में से 80 लोग ऐसे होते हैं, जो हमेशा दूसरों की बुराई करने में लगे रहते हैं। ऐसे लोग खुद की तारिफ और दूसरों की बुराई करने से परेहज नहीं करते।  आप भी खुद के अंदर देखो की कहीं आप भी हर समय दूसरों की बुराई करने में तो नहीं लगे रहते। अगर हो सके तो दूसरे लोगों की अच्छी बातों को दूसरों तक शेयर करें। उनकी तारीफ  करे आप अपनी हैबिट को बदले और अच्छाई की ओर कदम बढ़ाएं।

गुस्सा कम करें

गुस्सा जितना दूसरों के लिए घातक होता है उससे ज्यादा यह खुद के लिए घातक है। गुस्से में व्यक्ति कभी भी अच्छा नहीं करता। यह अच्छी फीलिंग नहीं होती क्रोध में व्यक्ति हमेशा नुकसान ही करता है। वह चाहे अपना हो या दूसरों का, इस बात को समझिए की गुस्सा हमारे लिए कितना इससे अच्छे खासे रिश्ते टूटने में एक मिनट का भी नहीं लगता। हम गुस्से में कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं, जो हमें जिंदगी भर पछतावे में डाल देते हैं। जिस व्यक्ति पर गुस्सा आए उसके सामने से हट जाइए। धीरे-धीरे आपको आप शांत हो जाएंगे।  समय बर्बाद न करें अधिकतर लोग समय बर्बाद करने में अपना समय खराब करते हैं कोई अपना समय दोस्तों के साथ बिताने में लगा होता है तो कोई गप्पे मारने में समय बर्बाद करता है। बहुत कम लोग होते हैं, जो इस समय की वैल्यू को जानते हैं। समय बहुत कीमती है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा है की आपको यह राजा बना सकती है तो रंक भी बना सकती है। हर आदमी को एक दिन में 24 घंटे मिलते हैं पर सभी लोग इसका सही फायदा नहीं उठा पाते। एक बुद्धिमान व्यक्ति अपने समय का नेम करके करोड़पति बन जाता है, तो वही एक गप्पेमार दिनभर गप्प ही मारता रहता है। इसलिए अपना टाइम वेस्ट करने से बचें।

डेली कम से कम 7 घंटे की नींद लें

काम तो रोज चलता रहेगा। आप अभी जवान हो बाद में बूढ़े हो जाओगे। पर यह काम कभी नहीं रुकेगा। इसलिए खुद को इतना भी इनेल मत कर लो की नींद भी अच्छी न लो। काम करना जरूरी है पर उसके साथ में अच्छी नींद भी।  इस नए वर्ष में खुद को बदलो और रोज 7 घंटे की नींद जरूर लो। ये डेली 7 घंटे की नींद आपको बेहतर हेल्थ देगी। आपको फिट रखेगी।

कोई किताब रोजाना जरूर पढं़े

मेरा हमेशा ऐसा मानना है की एक सफल और अच्छे इनसान बनने के लिए हमारा कुछ न कुछ पढ़ते रहना चाहिए। इससे हमें नॉलेज मिलती है। मैं उन किताबों की बात नहीं कर रही जो स्कूल – कॉलेज की किताबें होती है। बल्कि मैं उन किताबों की बात कर रही जिनसे हमें मोटिवेशन मिलता है।

किसी महान व्यक्ति की जीवनी, किसी बिसनेसमेन की और किसी फील्ड से जिन लोगों को पढ़ने का शौक होता है उनको छोड़कर बाकी सभी लोग समय की कमी का बहाना बताकर किताबों से दूर ही रहते हैं। पढ़ना हमेशा हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। पढ़ने से हमें वह जानकारी मिलती है, जो किसी फील्ड के लिए जरूरी होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App