नादौन में जोरदार नारे

By: Dec 1st, 2018 12:05 am

नादौन—युवा कांग्रेस नादौन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष डिंपल कटोच, संगठन के प्रदेश सचिव व नादौन प्रभारी अंकुश शर्मा की अगवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में शुक्रवार को नादौन में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के शहीद रविंद्र सिंह द्वार के समीप किए गए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अपने संबोधन में अंकुश शर्मा तथा डिंपल कटोच ने कहा कि युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी का एक सिपाही है। प्रदेश में चारों संसदीय सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए युवा कांग्रेस घर-घर जाकर भाजपा की नाकामियों के बारे लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिए हर बूथ पर युवा कांग्रेस के पांच-पांच कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण भाजपा की कथनी व करनी का अंतर आम लोग भलीभांति समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय घरेलु गैस का सिलेंडर 390 रुपए तक मिल जाता था, जबकि अब इसकी कीमत एक हजार रुपए प्रति सिलेंडर पार कर गई है। वहीं, पेट्रोल व डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। इस महंगाई की मार से लोगों को अपना परिवार पालना कठिन हो गया है। राणा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय तो थोड़े से भी दाम बढ़ने पर भाजपा के लोग सड़कों पर उतर जाया करते थे, परंतु अब इस कमर तोड़ महंगाई के बारे में भाजपा नेताओं के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में लोग भाजपा को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। इस अवसर पर अनिल कुमार, संदीप शर्मा, नीरज, सरदारी लाल, मुकेश, अमित, विशाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App