नाहन कालेज खेल मैदान को एक करोड़

By: Dec 1st, 2018 10:33 pm

नाहन—विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर कालेज नाहन का दौरा करके कालेज के विभिन्न अनुभागों को निरीक्षण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान को विकसित करने के लिए एक करोड़ की घोषणा की।  इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय महिमा पुस्तकालय नाहन के लिए 30 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की, जिसमें से 16 लाख की राशि पुस्तकालय भवन की मरम्मत और 14 लाख की राशि अध्ययन कक्ष के निर्माण के लिए शामिल है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गत 11 माह के दौरान 645 पद सहायक प्राध्यापकों के भरे गए और यह प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त सीधी भर्ती के माध्यम से प्रधानाचार्य के 25 प्रतिशत पद भरने के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि कांगड़ा में केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास आगामी 27 दिसंबर को कर दिया जाएगा। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा भी आरंभ कर दी गई है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य वीना राठौर ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया और विधानसभा अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री को सम्मानित किया गया। इस अवसर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, जिला भाजपा समिति के अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, प्रतिभा कौशिक, मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा उमेश बहुगुणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App