नितिन व्यास एबीवीपी के नए प्रदेश अध्यक्ष

By: Dec 22nd, 2018 12:02 am

 शिमला  —डा. नितिन व्यास (शिमला) और राहुल राणा (कांगड़ा) प्रदेश के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यालय शिमला से जारी की गई है। अभाविप प्रदेश कार्यालय में चुनाव अधिकारी डा.  प्रदीप कुमार ने कहा कि दोनों का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा और दोनों पदाधिकारी गुजरात में 27 दिसंबर को होने वाले 39वें प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि डा. नितिन व्यास शिमला के रहने वाले हैं। विद्यार्थी परिषद से उनका संपर्क 1997 से हुआ। उन्होंने विद्यार्थी जीवन से ही छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। पर्यटन विभाग में शोध कार्य (पीएचडी) पूरा करके उसी विश्वविद्यालय में सहआचार्य के पद पर कार्यरत हैं। वहीं राहुल राणा धर्मशाला के रहने वाले हैं। वर्ष 2014 से विद्यार्थी परिषद से संपर्क में हैं, उनकी केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश से एमबीए (टूरिज्म) की पढ़ाई चल रही है।  वर्तमान में प्रांत सहमंत्री है और अब प्रदेश मंत्री नियुक्त हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App