पवन शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष

By: Dec 17th, 2018 12:01 am

प्रदेश कार्यकारिणी तय; उपस्थित रहे 120 पदाधिकारी

शिमला – हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की साधारण सभा का आयोजन राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी में किया गया। इसमें महेंद्र कपूर संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान पवन मिश्रा संयुक्त सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विशिष्ट तौर पर उपस्थित रहे। आम सभा में प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ-साथ सभी जिलों की इकाइयों के 120 प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। महासंघ द्वारा फरवरी 2018 में सरकार के समक्ष रखी मांगों का विवरण भी सभा में उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा गया व सरकार द्वारा एवं विभाग द्वारा जिन मांगों को पूरा कर दिया गया है या जिन मांगोें पूरा करने की प्रक्रिया चली हुई है उनके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं अंतिम सत्र में 2018-21 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पवन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगवीर चंदेल, उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सूद, जयशंकर, विजय कंवर, रविदत्त, वीर भगत, हेम राज व ललिता वर्मा को चुना गया। प्रांत महामंत्री पद पर विनोद सूद अतिरिक्त प्रांत महामंत्री सुधीर गौतम, संगठन मंत्री पवन मिश्रा, सह संगठन मंत्री भीष्म सिंह और आंतरिक अंकेक्षक तीर्थानंद को बनाया गया। सचिव पद पर बलदेव मन्हास, पुरेंद्र शर्मा, सहदेव, विजय, सुच्चा सिंह, कृष्णा चंदेल, राजेंद्र कृष्ण, प्रदीप, संदीप, मोहन लाल आजाद चुने गए। मीडिया प्रकोष्ठ पद पर दर्शन लाल, यशवंत शर्मा, विशाल ठाकुर, तीष्म ठाकुर, श्याम शर्मा, सुरजीम सिंह, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ पद पर वीरेंद्र चड्डा, संदेश कुमार, शैक्षिक प्रकोष्ठ पद पर जेसी नेगी, डा. संजीव, प्रकाशन प्रकोष्ठ हेमराज तत्तापानी, सुखदेव शर्मा, शिक्षक सम्मान पद पर अशोक, मनु महेश, समर्थ भारत आयाम पद पर मुन्नी लाल और विभाग संगठन मंत्री पद पर नरेंद्र कपिला और चतर सिंह को चुना गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App