पहाड़ दबे; झीलें जमीं, ठिठुरन बढ़ी

By: Dec 7th, 2018 12:15 am

दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम ने जोरदार पलटी मारी है। चोटियों पर ताजा हिमपात से जहां झीलें जम गई हैं, वहीं तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज हुई है, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कल्पा-मनाली में दो सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। मौसम विभाग का दावा है कि 12 दिसंबर तक निचले इलाकों में बारिश का दौर रहेगा, तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खूब सफेद चांदी बिखरेगी। दूसरी ओर ताजा हिमपात से हिमाचल में लंबे समय के बाद व्हाइट क्रिसमस की आस बुलंद हो गई है…

शिमला – हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल दी है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात होने की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर की वजह से समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। गुरुवार को मनाली, धौलाधार, केलांग, कल्पा में ताजा हिमपात से प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड एक बार फिर शुरू हो गई है। मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को मनाली, धौलाधार, कल्पा में दो-दो सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसके साथ ही किन्नौर के सांगला में भी भारी बर्फबारी की वजह से क्षेत्र के लोग कड़ाके की ठंड के चपेट में आ गए है। बता दें कि प्रदेश में ताजा हिमपात होने की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 कम रहा। वहीं, सबसे अधिकतम तापमान ऊना में 23.2 डिग्री सेल्यियस अधिक रहा। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा हिमपात से प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद भी होटल व्यवसायी कर रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने बर्फबारी के बाद आज से प्रदेश भर में धूप खिली रहने की आशंका जताई है। इसके साथ ही आठ दिंसबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में गर्जन के साथ भारी हिमपात की संभावना जताई है।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान आठ दिंसबर से 12 दिसंबर तक जहां प्रदेश के मैदानी इलाकों में कुछ एक क्षेत्रों में बारिश होगी, तो वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ हिमपात होने की संभावना है।

तापमान पर नजर

शिमला का अधिकतम तापमान 13.0, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 19.5, कल्पा 9.2, धर्मशाला 15.8, ऊना 23.2, नाहन 18.3, केलांग 5.2, पालमपुर 15.1, सोलन 17.5, मनाली 10.4, कांगड़ा 20.8, मंडी 19.6, बिलासपुर 20.2, हमीरपुर 20.5, चंबा 16.1 और डलहौजी में अधिकतम तापमान 6.4 दर्ज किया गया। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 3.8, सुंदरनगर 2.1, भुंतर 3.4, कल्पा -0.6, धर्मशाला 7.0, ऊना 5.0, नाहन 7.0 और सोलन का न्यूनतम तापमान 3.4 दर्ज किया गया।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App