पार्टी चुनाव चिन्ह पर न लड़ने के कारण हारी कांग्रेस

By: Dec 21st, 2018 12:01 am

अंबाला। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने गुरुवार को कहा कि हाल में पांच नगर निगमों के मेयर चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण था कि पार्टी ने अपने चुनाव चिन्ह पर न लड़ने का निर्णय किया था। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद डा. तंवर ने कहा कि मतदाता कांग्रेस का चुनाव चिन्ह ढूंढ रहे थे, पार्टी नेताओं को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने वोटर लिस्ट में गड़बडि़यां कीं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी कितनी भी तैयारियां कर ले, उसका सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने ईसाई समुदाय की तरफ से क्रिसमस के मौके आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत के सामने चुनौतियां हैं, कहीं जाति तो कहीं धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिशें हो रही हैं उसका सभीको डटकर मुकाबला करना होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App