पूर्व छात्र के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने पर डीएवी गदगद

By: Dec 26th, 2018 12:01 am

होशियारपुर। डीएवी कालेज होशियारपुर के पूर्व छात्र सुनील अरोड़ा की मुख्य चुनाव आयुक्त, भारत के पद पर नियुक्ति से संस्था में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कालेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, सचिव डीएल आनंद, प्रिंसीपल डा. नीरजा ढींगरा ने उनकी इस उपलब्धि पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए अपने बधाई संदेश में कहा कि सुनील अरोड़ा ने प्री-मेडिकल की शिक्षा डीएवी कालेज होशियारपुर से प्राप्त की। अपनी पूर्ण लग्न और मेहनत से 1981 में आईएएस आफिसर बन राजस्थान कैडर में अपनी सेवाएं दीं। अपने पूर्व छात्र को बुलंदियों पर चढ़ता देख कर संस्था निःसंदेह गौरवांवित हुई है। उनकी माता स्व. पुष्पलता अरोड़ा ने भी डीएवी गर्ल्ज सेक्शन में प्रभारी तथा शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी स्मृति में उनके पुत्र सुनील अरोड़ा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान भी कर रहे हैं। डा. नीरजा ढींगरा के साथ हुई बातचीत में सुनील अरोड़ा ने कहा कि वह सदैव डीएवी संस्था के ऋणी रहेंगे और संस्था के विकास के लिए अपना हरसंभव योगदान देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App