पृथ्वी के बारे में रोचक जानकरियां

By: Dec 12th, 2018 12:05 am

* पृथ्वी का विषुवतीय  भूमध्यरेखीय व्यास 12,756 किलोमीटर और धु्रवीय व्यास 12,714 किलोमीटर है।

* पृथ्वी पर 97 प्रतिशत पानी खारा है या पीने लायक नहीं है और मात्र  तीन प्रतिशत ही पीने लायक साफ पानी है।

* सूर्य का प्रकाश धरती पर पहुंचने में 8 मिनट 18 सेकंड लगते हैं।

* पृथ्वी आकाश गंगा का टैकटोनिक प्लेटों की व्यवस्था वाला एकमात्र ग्रह है।

* वैज्ञानिकों का मानना है कि आज से 450 करोड़ साल पहले, सौरमंडल में मंगल के आकार का एक ग्रह था, जो कि पृथ्वी के साथ एक ही ग्रह पथ पर सूर्य की परिक्रमा करता था। मगर यह ग्रह किसी कारण धरती से टकराया और एक तो धरती मुड़ गई और दूसरा इस टक्कर के फलस्वरूप जो पृथ्वी का हिस्सा अलग हुआ उससे चांद बन गया।

 * पृथ्वी के भू-भाग का सिर्फ  11 प्रतिशत हिस्सा ही भोजन उत्पादित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

 * हर वर्ष लगभग 30,000 आकाशीय पिंड धरती के वायुमंडल में दाखिल होते हैं। पर इनमें से ज्यादातर धरती के वायुमंडल के अंदर पहुंचने पर घर्षण के कारण जलने लगते हैं,  जिन्हें लोग (टूटता हुआ तारा) कह कर पुकारते हैं।

* 1989 में रूस में मनुष्य द्वारा सबसे ज्यादा गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसकी गहराई 12,262 किलोमीटर थी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App