प्रदेश में 22 तक मौसम साफ रहने के आसार

By: Dec 17th, 2018 12:01 am

शिमला  – हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। विभाग के अनुसार समूचे राज्य में छह दिन तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, रविवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में भी शनिवार के मुकाबले एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दिनों के दौरान तापमान में उछाल आने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत मिली है। वहीं, रविवार को ऊना, नाहन, केलांग और चंबा के अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा शेष हिमाचल के तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। शिमला व धर्मशाला के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 2.0 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरीद दर्ज की गई है। शिमला व कुफरी का न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री का उछाल आया है।   मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 22 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App