बच्चों के दिल का हाल जानेगी भारत सरकार

By: Dec 14th, 2018 12:02 am

शिमला —प्रदेश के बच्चों के दिल कितने स्वस्थ हैं, इस पर प्रदेश में अब शोध होने वाला है। भारत सरकार चाइल्ड हार्ट स्टेटस पर रिसर्च करने वाली है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के दिल की विभिन्न बीमारियों पर शोध करने के लिए एक प्रस्ताव इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को भेजा था, जिसे मंजूर किया गया है। बताया जा रहा है कि एनएचएम के तहत प्रदेश में इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिसमें यह जाना जाएगा कि प्रदेश में कितने बच्चे दिल में छेद के  रोग से ग्रसित हैं और उनका इलाज कहां हो रहा है। किस क्षेत्र से कितने बच्चे दिल के  रोग को लेकर हर वर्ष नए पहचाने जा रहे हैं, इस पर प्रदेश में स्टडी की जाने वाली है। प्रदेश में यह सर्वे लगभग डेढ़ करोड़ के  बजट के साथ किया जाने वाला है। इस स्टडी को एक वर्ष में पूरा किया जाएगा, जिसमें सभी जिला अस्पतालों में दिल में छेद वाले बच्चों का डाटा कलेक्ट किया जाएगा। इन तमाम तथ्यों पर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के साथ भारत सरकार को भी भेजी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App