भतीजे ने काटा चाचा का गला

By: Dec 7th, 2018 12:02 am

शराब तस्करी में संलिप्त था बुजुर्ग, बच्चों की शादी में होती थी अड़चन

हरिद्वार – खानपुर थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव के उप प्रधान की भतीजे ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। चाचा के शराब तस्करी में लिप्त होने से बच्चों की शादी में अड़चन उत्पन्न होने पर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। खानपुर पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है।  खानपुर थाना क्षेत्र की मोहनावाला ग्रामसभा के गांव बादशाहपुर निवासी खचेडू (70) पुत्र सुचेतसिंह उप ग्राम प्रधान रहे हैं। खचेडू को कोई औलाद नहीं थी, जिस कारण वे अपनी पत्नी मनबी सहित अपने सगे भतीजे अशोक के परिवार के साथ रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, खाना खाने के बाद खचेडू रोजाना की तरह भतीजे अशोक के मकान से सटी बिना दरवाजे वाली बैठक में सोए थे। सुबह करीब सात बजे चाय पीने के लिए उनकी पत्नी ने उन्हें आवाज लगाई, पर वे नहीं उठे। इस पर उसने अशोक के बेटे को बैठक में भेजा। बेटा बैठक में पहुंचा तो खचेडू मृत पड़े मिले। उनके चेहरे और गर्दन पर हथियार के वार थे। बेटे ने शोर मचाया तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसओ दिलमोहन सिंह बिष्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस इसमें परिवार के ही किसी व्यक्ति का हाथ मानकर जांच कर रही थी, जिसमें यह मामला सामने आया।

पूछताछ में कबूला आरोप

एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में अशोक ने बताया कि पूर्व उप प्रधान शराब बेचने का काम करता था। वह उसी के घर में रहता था। इसलिए उसके घर में बच्चों की शादी में भी इसी कारण अड़चन आ रही थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App