भाजपा ने प्रदेश प्रभारियों को सौंपे प्रभार

By: Dec 24th, 2018 12:01 am

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी के जारी बयान के अनुसार प्रदेश प्रभारी एससी मोर्चा बंतो कटारिया को बनाया गया है, जबकि प्रदेश प्रभारी-महिला मोर्चा कविता चौधरी को। इसके अलावा बीसी मोर्चा का प्रभार धर्मपाल शर्मा, किसान मोर्चा  का प्रभार जेपी दलाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं शिक्षक प्रकोष्ठ  का प्रभार डा. किरण कलकल और खेल प्रकोष्ठ का प्रभार वीरेंद्र कौशिक को सौंपा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App