भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हों मामले

By: Dec 20th, 2018 12:01 am

शिमला – हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने एचआरटीसी में भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने की मांग उठाई है। मजदूर संघ का आरोप है कि सरकार ने निगम प्रबंधन को भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे, मगर एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, अभी तक उन अधिकारियों के विरुद्ध मामले दर्ज नहीं हो पाए हैं। परिवहन मजदूर संघ ने इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया है। गुरुवार को परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारी पुलिस में मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर निगम प्रबंधन को ज्ञापन सौंपेगा। संघ के प्रदेशाध्यश शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर निगम प्रबंधन ने एक सप्ताह के भीतर इन अधिकारियों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया, तो परिवहन मजदूर संघ इसको लेकर सड़कों पर उतर जाएगा। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक को 10 अगस्त, 2018 को निलंबित किया गया था, जिसके  ऊपर लाखों के गबन का आरोप था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App