मंजू बेस्ट गर्ल-हिमांशु चुने बेस्ट ब्वाय

By: Dec 4th, 2018 12:05 am

 पांवटा साहिब—पांवटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजौली में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने वंदेमातरम् और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान बेस्ट गर्ल मंजू शर्मा और बेस्ट ब्वाय हिमांशु को चुना गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। उसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य डा. प्रेमपाल ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के सहयोग से बनाई गई पत्रिका का मुख्यातिथि ने विमोचन किया। उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का दौर चला, जिसमंे छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। रोहित और साथियों ने नशा एक बुराई पर नाटक का मंचन किया। सोनिया व सखियों ने भांगड़ा, मोनिका व मधु व सखियों ने गिद्दा, नीलम और कोमल ने चलो तो आसमान गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। चरणजीत और कनुप्रिया ने कान्हा गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंत मंे मंजू और सखियों ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्यातिथि सुखराम चौधरी ने स्कूल की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया और मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक फतेह सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पंचायत प्रधान ममता चौधरी, एसएमसी प्रधान उषा रानी, पूर्व प्रधान अशोक चौधरी, क्रांति चेतना नवयुवक मंडल प्रधान सुनील चौधरी, लखवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, रोहित चौधरी, मनीष तोमर, जगीरी राम चौधरी, राहुल चौधरी आदि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App