मलबे में दबने से आठ की मौत

By: Dec 22nd, 2018 12:01 am

देहरादून -उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा सामने आया। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में चल रहे आलवेदर रोड के निर्माण के दौरान शुक्रवार को अचानक मलबा खिसक गया। जिसके कारण कुछ मजदूर मलबे के नीचे दब गए। जिस कारण कई मजदूरों की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से उसके नीचे दबकर आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था, अशोक कुमार ने बताया कि मलबे से शव निकाले जा चुके हैं जबकि घायल अवस्था में निकाले गए चार अन्य को निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें, यह हादसा ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांसवाड़ा के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव और राहत कार्य चल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App