राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस की किरकिरी

By: Dec 20th, 2018 12:08 am

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भी नहीं मान रही कांग्रेस, भाजपा को बदनाम करने की थी साजिश

रामपुर बुशहर -राफेल मुद्दे पर कांग्रेस को मंंुंह की खानी पड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह से राफेल सौदे में किसी भी घोटाले से इंकार किया है वह निर्णय कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। ये बात रामपुर में भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता ने प्रैसवर्ता में कही। इस मौके पर भाजपा विस्तारक तिलकराज, कृषक सलाहकार समीति के अध्यक्ष अनिल चौहान, किशोर परमार मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल लड़ाकू विमान के बारे में दिए गए अपने निर्णय को कांग्रेस पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मानने से इंकार कर रहे हैं। जिससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी का न्यायपालिका से विश्वास उठ गया है और वह स्वयं को सर्वोच्च मानने लगी है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस राफेल के मुद्दे को उठा कर देश की जनता को गुमराह करने में लगी है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी को देश की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वह बचकानी हरकतों को छोड़ दें, इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। भाजपा मंडल द्वारा बैठक के बाद एसडीएम रामपुर के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्षा अनु पौंड, राजेश्वरी शुक्ला, उमादत्त भारद्वाज, कमल स्वरूप, पार्षद सुधांशु कपूर, टिक्कम सैनी, शहरी अध्यक्ष बलजींद्र ठाकुर, धर्मपाल व चांद गौतम भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App