रेडियो और टेलीविजन लोगों को जानकारी देते हैं

By: Dec 12th, 2018 12:05 am

प्रशासन की निगरानी (या प्रशासनिक हिसाबदेही)

प्रेस (रेडियो और टेलीविजन) लोगों को जानकारी देता रहता है कि संसद में क्या हो रहा है। इस आदान-प्रदान से प्रेस लोगों और संसद के बीच महत्त्वपूर्ण तथा मजबूत संपर्क बनाए रखने में समर्थ होता है। इन मामलों को जितना स्थान दिया जाता है और जितनी जानकारी दी जाती है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि हमारे देश में प्रेस उस आवश्यकता की पूर्ति करता है, जो संसद सदस्यों तथा लोगों द्वारा समान से महसूस की जाती है। विभिन्न स्रोतों से संसद के लिए इतनी अधिका जानकारी उपलब्ध होने पर जी यह पर्याप्त नहीं है। सरकारी स्रोतों द्वारा उपलब्ध की जाने वाली जानकरी कुशल ढंग से एकत्रित की जाती है और तैयार की जाती है और हो सकता है कि वह सदा पूर्ण, तथ्यात्मक और निष्पक्ष हो। जनसंचार माध्यम, राजनीतिक दलों, निहित स्वार्थ वाले ग्रुपों या लॉबी खड़ी करने वालों जैसे स्रोतों जैसे अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकरी तो उसमें भी कम तथ्यात्मक या निष्पक्ष होगी अतः आवश्यकता इस बात की है संसद जानकरी के लिए स्वयं अपना संस्थागत स्रोत विकसित करें जो स्वंतत्र जानकरी का रक्षित भंडार हो और विशिष्ट प्रसार प्रक्रियाओं का भी विकास करे। संसद ग्रंथालय और इसकी शोध, संदर्भ, प्रलेखन रहती है और जब भी वे चाहें, निष्पक्ष एवं बिलकुल संगत जानकारी अल्प सूचना पर प्राप्त कर सकते हैं। उनकी भावी आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाता है। विधयाकगण चूंकि बहुत व्यस्त रहते हैं और उनके पास समय बहुत कम होता है अतः जानकरी ठीक-ठीक होनी चाहिए, संक्षिप्त, आसानी से समझी जा सकने वाली और तुरंत प्रयोग में लाई जा सकने योग्य होनी चाहिए।

प्रतिनिधित्व करना, शिकायतें व्यक्त करना, शिक्षित करना तथा मंत्रणा देना :

 आधुनिक लोकतंत्र में संसद की प्रतिनिधित्व करना है। संसद लोगों की सर्वोत्कृष्ट संस्था है। यह सर्वोच्च मंच है जिसके द्वारा वे अपनी आशाओं इच्छाओं एवं आकाक्षाओं की पूर्ति करना चाहते हैं, अपनी शिकायतों, कठिनाइयों और यहां तक कि अपनी भावनाओं , चिंताओं और निराशाओं को भी व्यक्त करना चाहते हैं। संसद लोगों की परिवर्तनशील भावनाओं एवं आवश्यकताओं का प्रतिनिधित्व करती है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App