रोडवेज कर्मचारी फिर करेंगे हड़ताल

By: Dec 20th, 2018 12:02 am

हरियाणा में आठ-नौ जनवरी को सरकार के खिलाफ होगा कर्मचारियों का प्रदर्शन

रोहतक – हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आठ-नौ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकारी विभागों में ठेका प्रथा और निजीकरण की नीति को खत्म नहीं किया गया, तो कर्मचारी किसी भी प्रकार के आंदोलन के लिए तैयार हैं। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने की। धनखड़ ने प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। उन्होंने रोडवेड के निजीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज की तालाबंदी पर उतारू है। रोडवेज जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग में निजीकरण को बढ़ावा देकर सरकार निगम बनाने का प्रयास कर रही है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से कई वादे किए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App