वालीबाल में भगत सिंह सदन का दबदबा

By: Dec 2nd, 2018 12:10 am

चंबा—राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में शनिवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के लिए वालीबाल, बास्केटबाल थ्री लेग रेस, रस्साकशी व म्यूजिकल चेयर रेस आदि के मुकाबले करवाए गए। खेल दिवस का आयोजन पाठशाला के प्रिंसीपल विकास महाजन की देखरेख में किया गया। भगत सिंह सदन के शुभम को बेस्ट खिलाडी चुना गया। वालीबाल के मुकाबले मंे भगत सिंह सदन विजेता व विवेकानंद सदन उपविजेता रहा। बास्केटबाल में विवेकानंद सदन ने आजाद सदन को हराया। खजाने की खोज ट्रेजर हंट में आजाद हाउस ने बाजी मारी। थ्री लेग रेस में टैगोर सदन पहले व भगत सिंह सदन दूसरे स्थान पर रहा। सैक रेस में टैगोर सदन प्रथम व आजाद सदन द्वितीय रहा। क्रैब रेस में भगत सिंह सदन का दबदबा रहा। टिक टैक टो में भगत सिंह पहले व विवेकानंद सदन दूसरे स्थान पर रहा।  रस्साकशी के मुकाबले में आजाद सदन ने विवेकानंद सदन को हराया। पंजा लड़ाने की प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन का निखिल प्रथम रहा। म्यूजिकल चेयर रेस के मुकाबले में विवेकानंद सदन का देसराज पहले व आजाद सदन का विक्की दूसरे स्थान पर रहा। पाठशाला के प्रिंसीपल विकास महाजन ने बताया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समय- समय पर प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। शनिवार को आयोजित खेल दिवस भी इसी कड़ी का हिस्सा रहा। उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्रों की हौसला अफजाई भी की। इस मौके पर पाठशाला स्टाफ  के अलावा काफी तादाद में छात्र मौजूद रहे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App