विदेशी मुद्रा भंडार 1.66 करोड़ डालर बढ़ा

By: Dec 15th, 2018 12:05 am

मुंबई —   देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.66 करोड़ डालर बढ़कर 393.73 अरब डालर पर पहुंच गया। इससे पहले 30 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 93.28 करोड़ डालर बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 393.72 अरब डालर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सात दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 97 लाख डालर की बढ़त के साथ 368.49 अरब डालर पर पहुंच गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App