सेक्टर-24 में युवक ने लगाया फंदा, मौत

By: Dec 21st, 2018 12:01 am

चंडीगढ़। सेक्टर-24 स्थित मकान नंबर 3028 में रहने वाले 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सेक्टर 24 निवासी राजवीर के रूप में हुई है। मृतक पीजीआई के आरटीआई सेल में सरकारी कर्मचारी था। पुलिस को घटनास्थल से कोई सोसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजवीर सेक्टर-24 में अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह पीजीआई के आरटीआई सेल का कर्मचारी था। वहीं मृतक दो दिन की छुट्टी पर था। जिसकी छुट्टी बुधवार को पूरी हो गई थी। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया है। जहां पर शव का पोस्टमार्टम होना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App