सैंटा क्लॉज ने पूछे स्वच्छता पर सवाल

By: Dec 26th, 2018 12:01 am

पंचकूला नगर निगम की लोगों को जागरूक करने के लिए क्रिसमस पर विशेष पहल

पंचकूला -पंचकूला में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।  इस मौके पर पंचकूला नगर निगम ने दो सैंटा क्लॉज तैयार किए, जो कि लोगों को स्वच्छ पंचकूला के बारे में जागरूक कर रहे थे। ये स्वच्छ मैप की टीम द्वारा द्वारा बनाए गए थे। इस मौके पर एसबीएम की टीम द्वारा लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के लिए जानकारी दी गई। सैंटाक्लोज अपने थैले में गिफ्ट लेकर चल रहे थे। उन्होंने लोगों से स्वच्छ भारत अभियान के बारे में सवाल भी पूछे, जिन लोगों ने सही उत्तर दिए, उनको उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर दोनों सैंटा ने लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कूड़ादान में डालने के लिए कहा। उन्होंने  लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का भी आह्वान किया। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक  के दुरुपयोग भी बताए। उन्होंने प्लास्टिक को जीवों का नाश करने वाला कहा। यह टीम मनसा देवी, यवनिका पार्क, पिंजौर गार्डन, शॉपिंग सेंटर, मॉल, होटलों के आसपास घूमकर लोगों को जागरूक करती आई। इस अवसर पर प्रशासक राजेश जोगपाल ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए स्वच्छ मंच में एक पार्टी को लगाया गया है, जो कि लोगों को जागरूक कर रही है। स्वच्छ मंच पर लोगों को अपने इवेंट करने के बारे में बता रहे हैं। इस अवसर पर नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, सलाहकार सुनील कुमार, एसबीएम प्रभारी प्रियंका मोंगा चौहान तथा प्रवीन सहित  नगर निगम के कई लोग भी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App