स्वयं सहायता समूहों से बदली तकदीर

By: Dec 20th, 2018 12:08 am

नाहन -स्वयं सहायता समूहों से महिलाओं ने बदली अपनी तकदीर। चौगान मैदान में सजी स्वयं सहायता समूहों के उत्सव में महिलाओं ने बयां की अपनी सफलता की कहानी। पारंपरिक उत्पादों से महका चौगान मैदान। स्वयं सहायता समहो के माध्यम से महिलाएं अपनी आजीविका और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन कर स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं। जिसका जीवंत उदाहरण जिला मुख्यालय नाहन मे पंचायतीराज विभाग की ओर से सजी चार दिवसीय स्वयं सहायता समूह उत्सव के दौरान देखने को मिल रहा है। जिसमंे 40 से अधिक स्वयं सहायता समूहों ने पूरे हिमाचल प्रदेश से अपने पारंपरागत उत्पादों की यहां ब्रिकी ओर प्रदर्शनी को लगाया है। दैनिक कार्यों से निवृत्ति के बाद महिलाएं अपने उत्पादों को तैयार कर रही हैं, जिसमंे अधिकतर उत्पाद महिलाएं हस्तनिर्मित ही तैयार कर ब्रिकी के लिए लाई है। अचार, चटनी, पापड़, जिला सिरमौर की दालों की महक,कुल्लू शाल,  मफलर, बिलासपुर जिला की माह, उड़द की बडियां,मंडी की सेपू बडियां, किन्नौर जिला की खुमानी,पट्टी शाल के अलावा बडे़ पैमाने पर घराट का पिसा मक्की का आटा,अनार दाना, हस्तनिर्मित ऊनी स्वेटर,जुराबे इत्यदि दर्जनों उत्पाद महिलाओं की सफलता की कहानी बयां कर रहे है। जिला सिरमौर के नाहन चौगान मैदान मंे शिवम स्वयं सहायता समूह झंडूता,बिजनी स्वयं सहायता समूह सदर मंडी, शीत लहर स्वयं सहायता समूह खंड निचार किन्नौर,हिडिंबा और सरस्वती स्वयं सहायता समूह कुल्लू, शिवशक्ति बंगाना ऊना, आस्था स्वयं सहायता समूह नैनीधार शिलाई, पूजा स्वयं सहायता समूह टिंबी, भंगानी माता स्वयं सहायता समूह बटनौल शिलाई, वसुंधरा स्वयं सहायता समूह सराहं,अपराजिता स्वयं सहायता समूह धूमारवी,महात्मा गांधी, किरण गु्रप खालाक्यार, गुरुमुख स्वयं सहायता समूह कोलांवालाभूड इत्यादि दर्जनों स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों से लोगों को रू-ब-रू करवाया है। वहीं इन उत्पादों को लोग यहां स्टाल में आकर हाथों हाथ ले रहे है। वहीं छोटी छोटी बचतों से जरूरतमंद अन्य महिलाओं की भी ऋण देकर मदद की जा रही है, जिससे हमें किसी के आगे हाथ पसारने की भी जरूरत नहीं। वहीं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मंडी सदर की महिला सरोज ने बताया कि उन्होंने 2001 से यह ऊनी वस्त्रों को बनाने का कार्य किया, जिससे उनकी आय मे इजाफा हुआ। वहीं उसका एक बेटा एमबीए ओर एक बेटी सिविल इंजीनियरिंग कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App