हाईटेक हुआ सुबाथू छावनी परिषद, सोलन-धर्मपुर चौक पर लगी छह फीट ऊंची चार लाख की वीडियो स्क्रीन।

By: Dec 13th, 2018 1:59 pm

सुबाथू छावनी परिषद अब डिजिटल बनाने लग गया है। हाईटेक लैब, डिजिटल एक्स-रे के बाद अब सुबाथू में पहली बार वीडियो स्क्रीन से छावनी परिषद की जानकारियां दी जा रही हैं। सुबाथू-सोलन-धर्मपुर चौक पर कऱीब चार लाख की लागत से एक 6 फीट की वीडियो वॉल अथवा वीडियो स्क्रीन लगाई गई है। अब सुबाथू ही नहीं, बल्कि सुबाथू छावनी में प्रवेश कर रहे सैकड़ों लोगों को इस वीडियो स्क्रीन में छावनी परिषद की सभी सार्वजनिक जानकारियां दिखाई जा रही हंै। वहीं रात के समय इस वीडियो वॉल का नज़ारा ही कुछ अलग होता है। वीडियो वॉल की रंगबिरंगी लाइटें दूर से ही आ रहे वाहनों व पैदल चल रहे लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। वहीं वाहन चालक भी गाड़ी रोककर उस वीडियो स्क्रीन पर दिखाई जा रही जानकारियां देख आगे बढ़ रहे हैं। इस वीडियो स्क्रीन में हिंदी व अंग्रजी भाषाओं का प्रयोग किया गया है। वीडियो स्क्रीन में समय के साथ सुबाथू छावनी में स्वागत सहित स्वच्छ सर्वेक्षण की महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App