हिमाचल की कामयाब महिलाएं

By: Dec 19th, 2018 12:06 am

घर की दहलीज लांघकर हिमाचली महिलाएं अब आकाश को छूने निकल पड़ी हैं। हर क्षेत्र में हिमाचली महिलाएं अब कामयाबी का फलसफा लिख रही हैं। वर्ष 2018 में भी उनका यह सफर जारी रहा। इस बार के अंक में हम आपको मिला रहे हैं, ऐसी महिलाओं से जिन्होंने अपने दम पर लीक से हटकर काम किया …

आंचल ठाकुर

 2018 में नए साल में आंचल तुर्की में हुई स्की प्रतियोगिता का हिस्सा बनी और अपना सपना साकार कर भारत के लिए मेडल हासिल किया। इंटरनेशनल स्कीइंग कंपीटीशन में पदक जीतने वाली वह भारत की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एल्पाइन एज्डेर 3200 कप में ब्रांज अपने नाम किया।

प्रतिभा

समंदर के एवरेस्ट कहे जाने वाले खतरनाक केपहार्न अंतरोप को पार कर पहली हिमाचली महिला होने का गौरव हासिल किया है। हिमाचल की जांबाज बेटी को शुरू से ही सेलिंग, बोटिंग करने का शौक रहा है।  प्रतिभा ने बताया कि इस सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है।

प्रीति पठानिया

प्रीति ने टाइफाइड के मरीजों को महंगे वीडॉल टेस्ट से निजात दिलाने का डिवाइस खोज निकाला है। ऐसा बायोमेडिकल डिवाइस तैयार किया है जिसकी लागत महज 35 रुपए है। इससे अब टाइफाइड बुखार की जांच हो सकेगी। चिकित्सा क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पूनम रतवान

भारतीय कृषि अनुसंधान काउंसिल दिल्ली द्वारा आयोजित वैज्ञानिक (एआरएस) चयन परीक्षा में पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विषय में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश की महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हैदराबाद में तीन माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें देश में किसी संस्थान में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

डा. मोनिका

चरस माफिया व युवाओं को मेडिकल नशा बेचने वालों के खिलाफ मोनिका सूद ने एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। चंबा जिला की पहली महिला पुलिस कप्तान डा. मोनिका ने नशा बेचकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड करने वाले माफिया के खिलाफ  बड़े पैमाने पर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

अंकिता

डा. वाईएस परमार वानिकी व बागवानी विश्वविद्यालय नौणी की छात्रा अंकिता ने एमएससी वानिकी में उच्च अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम चमकाया है। अंकिता के पिता आईसीएआर में बतौर कृषि वैज्ञानिक तैनात हैं। दो गोल्ड मेडल हासिल किए।

जागृति

नौणी विश्वविद्यालय की छात्रा को दुनिया भर के तीस युवा प्रतिभाओं के साथ पुरस्कृत किया गया है। इस मेघा छात्रा ने दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्ख के सामने अपने शोध से देश की पताक गर्व से ऊंची की है।

अंकिता

सोलन की मोनिका की भोजपुरी फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अंकिता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अंकिता छोटे पर्दे के बाद अब बडे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। छोटे शहर में रहने वाली अंकिता ने कभी भी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया और उन्हें पूरा करने के लिए कार्य करती हैं।

नीलकमल ठाकुर

पहली महिला ट्रक ड्राइवर हैं। वह न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे विश्व में अल्ट्रा ट्रेक सिमेंट कंपनी का माल लेकर जाती हैं। अर्की क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। नीलकमल की आज प्रदेश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर के रूप में पहचान है।

 सीमा 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिलाने वाली चैलेंजिंग गर्ल सीमा पहली धाविका बनी

गीता वर्मा

एमआर (मीजल्स एंड रूबेका) टीकाकरण अभियान की सफलता के पीछे गीता वर्मा।

सुरभि राणा

एमटीवी के रियलिटी शो में शो रेडीज एक्सट्रीम में सिलेक्ट हुई सुजानपुर की सुरभि राणा। पेशे से डेंटिस्ट सुरभि राणा हिमाचल के हमीरपुर जिले की रहने वाली हैं। सुरभि के पिता विक्रम राणा हिमाचल पथ परिवहन विभाग से रिटायर हुए हैं। जबकि मां राजेश्वरी राणा रिटायर्ड प्रिंसीपल हैं।

मेघना गोस्वामी

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास कर इतिहास रचा है मेघना गोस्वामी ने।

कुमारी  सलोचना

उपमंडल सरकाघाट की कुमारी सलोचना  भारतीय सेना में चयनित होने  से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

अनुराधा

तीन बार सरकारी नौकरी को छोड़ कर अपना  शिक्षण संस्थान खड़ा कर दिया जिसको हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पांच राज्यों में गर्व के साथ लिया जाता है। सुंदरनगर में स्थित महावीर पब्लिक स्कूल का नाम आज कौन नहीं जानता है। हर साल बोर्ड मैरिट, राष्ट्रपति के हाथों अवार्ड और न जाने अन्य कितनी ही उपलब्धियां अनुराधा जैन के कुशल नेतृत्व में अब तक दर्ज हो चुकी हैं।

नेहा खान

आज जहां समाज बेटी को  बोझ समझ कर उसे कोख में ही कत्ल करने की सोच रखता है। वहीं नेहा खान ने हाई कोर्ट की वकील बनकर न केवल परिवार का मान बढ़ाया, बल्कि मुस्लिम समाज के उन लोगों का मुंह भी बंद कर दिया। जो लड़की को बुर्के के पीछे की दुनिया में देखना चाहते हैं।

अभिलाषा भरमौरी

बतौर एनसीसी कैडेट्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा भी अभिलाषा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा चुका है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की बेटी अभिलाषा भरमौरी ने अभी से अपनी ऊंची उड़ान से बहुत ऊंचे आकाश नापने का अपना हुनर दिखा दिया है।

मंजरी नेगी

पाश्चात्य खान-पान को त्यागना और पुराने खान-पान का प्रयोग युवा वर्ग करे तो और शक्तिशाली बन सकता है। ऐसा ही कुछ हुनर है मंजरी देवी  में। आज हिमाचल मंत्रिमंडल ही नहीं अपितु केंद्र सरकार के मंत्री सहित सात समंदर पार के लोग भी हैं।  इसके लिए थोड़ी मेहनत भी करनी होंगी

अनिता

नूरपुर विकास खंड के गांव कुखेड़ की अनिता ठाकुर  ने दिल्ली के प्रगति मैदान में सुपर फाइट लीग द्वारा  मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में मेडल जीता है। दिल्ली में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत अनिता ने अपना, अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।

कल्पना

कल्पना तीन साल की उम्र में पेड़ को राखी बांध भाई बना दुनिया को चौंकाने वाली मनाली की कल्पना आज भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अहम भूमिका अदा कर रही है।

कल्पना परमार

सोलन की अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार ने हाल ही में आयोजित एशिया पेसेंफिक मास्टर गेम्स में तीन पदक हासिल किए। जब मन में दृढ़ विश्वास व जुनून हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। इसके लिए उम्र भी बाधा नहीं बन सकती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है रावमापा की इतिहास की प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत कल्पना परमार ने।

रुनझुन

जिला ऊना की बेटी मूलरूप से चताड़ा गांव की निवासी रुनझुन शारदा एशियन रोलर स्केटिंग में देश को गोल्ड मेडल दिलाकर देश की शान बढ़ा चुकी हैं। इस प्रतिभावान खिलाड़ी के नेतृत्व में भारत ने जापान को तीन-दो से मात देकर गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App