हिमाचल में 11 महीनों में 70 मर्डर, 206 रेप

By: Dec 2nd, 2018 12:03 am

देवभूमि में दिन-ब-दिन बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ

 शिमला —देवभूमि हिमाचल में साल दर साल क्राइम का ग्राफ  भी बढ़ता जा रहा है। इस साल 11 महीने में प्रदेश में 70 मर्डर हुए हैं। यह अपने आप में चौंकाने वाला मामला है। पहली जनवरी से लेकर 31 अक्तूबर 2018 तक इतने मर्डर हुए हैं। प्रदेश में ऐसे मामले उन क्षेत्रों में प्रकाश में आ रहे हैं,जहां पर प्रवासी मजदूर रहते हैं। हैरानी की बात है कि हिमाचल पुलिस के पास इन प्रवासी मजदूरों का कोई डाटा नहीं हैं। हालांकि पुलिस की जिम्मेदारी है कि प्रवासी मजदूरों का पूरा ब्यौरा पुलिस की वेबसाइट पर जारी करें, लेकिन हिमाचल पुलिस के पास इनका रिकार्ड नहीं हैं। बताया गया कि प्रदेश के सभी थानों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों का लेखा-जोखा तैयार किया जाता है। मगर पूरा आंकड़ा पुलिस मुख्यालय के पास नहीं है।  दूसरी तरफ  रेप केस पर भी गौर करें तो 11 महीने में प्रदेश को कई बार शर्मसार होना पड़ा। अब तक यानी पहली जनवरी से लेकर 31 अक्तूबर 2018 तक 206 बलात्कार के केस दर्ज हुए हैं। रेप और मर्डर केस में संलिप्त अधिकांश आरोपी  पुलिस रिमांड और न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। हिमाचल में खुदकुशी का मामलो भी कम नहीं हैं। पिछले 11 महीने में 55 लोगों ने अपनी जान किसी न किसी कारण दे दी। बैंक उपभोक्ताओं से ठगी से संबंधित साइबर क्राइम के मामले भी चौंकाने वाला है। पहली जनवरी से लेकर 31 अक्तूबर 2018 तक प्रदेश में साइबर क्राइम के 78 केस दर्ज हुए हैं, जिसमें किसी भी आरोपियो ंके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके अलावा नशे का करोबार करने वालों से संबंधित 988 एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

जल्द ऑनलाइन होगा प्रवासियों का रिकार्ड

पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच से मिली जानाकरी के मुताबिक जल्द ही प्रवासी मजदूरों के रिकार्ड को वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों के एसपी से ब्यौरा भी मांगा है।  सभी जिलों के संबंधित थानों से प्रवासियों का लेखा-जोखा जल्द क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय में सौंपने को कहा गया है।

क्राइम पर सत्तापक्ष-विपक्ष हमेशा एकजुट

प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम दर को कम करने सहित नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष हमेशा से ही एकजुट है। विधानसभा के सभी सत्रों के दौरान क्राइम और ड्रग के खिलाफ ठोस कानून बनाने के लिए विपक्ष ने सरकार का साथ देता रहा। वर्तमान की जयराम सरकार के कार्यकाल में विधानसभा सदन में दोनों दल एकजुट दिखे।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App