10 लोगों को मिली 55 लाख की मदद

By: Dec 26th, 2018 12:02 am

कांगड़ा —हिमाचल में निर्धन परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष शुरू किया गया है। इसी वर्ष अगस्त माह में इस योजना को शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके बाद से दिसंबर तक 10 लोगों के उपचार के लिए आर्थिक मदद 55 लाख रुपए की मदद जारी की जा चुकी है। इस कोष से 10 बच्चों के लिए यह सहायता राशि जारी की गई है। योजना के तहत इसमें डेढ़ लाख रुपए से कम आमदनी वाले परिवारों को गंभीर बीमारी के दौरान सरकार द्वारा इस कोष के माध्यम से उपचार के लिए राशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष आरंभ करने के बाद प्रदेश सरकार के पास पहुंचे आवेदनों में 10 मामलों में राहत राशि भी प्रदान की गई। इसमें  कुल्लू के तीन, कांगड़ा में दो तथा मंडी, बिलासपुर, सिरमौर, शिमला और ऊना में एक-एक मामले में कोष से 5.50 लाख रुपए की राशि प्रत्येक व्यक्ति को सर्जरी के लिए जारी की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App