108 साल पहले आज ही के दिन गाया गया था ‘जन गण मन’

By: Dec 27th, 2018 12:53 pm

कानपुर- कवि रविन्द्र नाथ टैगोर ने भारत के राष्‍ट्र गान ‘जन गण मन’ की रचना की थी। साह‍ित्‍य में नोबेल पुरस्‍कार पाने वाले रविन्द्र नाथ टैगाेर द्वारा बनाया गया यह राष्‍ट्र गान आज भारत में विशेष अवसरों पर बजाया व गाया जाता है। भारतीय संविधान सभा ने जन गण मन राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया था लेकिन यह पहली बार 108 साल पहले गाया गया था। इसे 27 दिसंबर, 1911 में  कांग्रेस के कलकत्ता (अब काेलकाता) अधिवेशन में गाया गया था। विन्द्र नाथ टैगोर ने इसे मूलतः बांग्ला में लिखा था। कहते हैं कि जन गण मन को इसके अर्थ की वजह से ही राष्ट्र गान का नाम दिया गया। राष्ट्र गान को पूरा गाने में कुल 52 सेकेंड लगते हैं। इस पूरे गान में पांच पद हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App