30 सुदरियों के बीच होगी हुस्न की जंग

By: Dec 22nd, 2018 12:05 am

वायस ऑफ  विंटर कार्निवाल के 32 प्रतिभागी चयनित, 200 के लगभग सुंदरियों ने लिया था ऑडिशन में भाग

मनाली—दो से छह जनवरी तक मनाए जा रहे विंटर कार्निवाल 2019 में इस बार सौंदर्य प्रतियोगिता रौचक होने जा रही है। चयन समिति ने विंटर क्वीन सहित वायस ऑफ  विंटर कार्निवाल के चंडीगढ़, शिमला, मंडी और मनाली में ऑडिशन करवाए थे जिसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। आज कार्निवाल कमेटी ने 30 विंटर क्वीन और 32 वायस ऑफ  विंटर कार्निवाल के प्रतिभागियों का चयन कर लिया है। शरद सुंदरी के ताज को 30 सुंदरियों के बीच जंग होगी। चंडीगढ़ से चांदनी कौशिक, वैष्णवी पराशर, दामिनी शर्मा, प्रजोल शर्मा, ज्योदिका, शिमला से पलवी, चिंना, मनीषा विष्ट, दिव्य, शिवानी, अंकिता, पलक शर्मा, भारती अत्रि, मंडी से मानवी गुप्ता, आर्य अहलूवालिया, प्रियंका, शबनम,  मनाली से  सृष्टि शर्मा, आयुषी शर्मा, इंद्रा देवी, सृष्टि सूद, कविता, सीता, विनीता वर्मा, सुखविंदर बैंस चयनित हुई है। जबकि ऑनलाइन लिए गए ऑडिशन में प्रशिका शर्मा, मालविका, रितिका शर्मा, शनकांगों, पिहू को चयनित किया है।

कुल्लू में अंडर-15 व अंडर-19 प्रतियोगिताएं शुरू

कुल्लू—युवा सेवा एंव खेल विभाग द्वारा अंडर-15, अंडर-19 की 3000 व 5000 मीटर लंबी दूरी की दौड़ों का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 120 के करीब प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-15 वर्ग में मनमोहन प्रथम, सूरज द्वितीय, अनिकेत तृतीय व लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में पूजा प्रथम, रीता द्वितीय, साड़ी देवी तृतीय रही। अंडर-19 में सुनील प्रथम, द्वितीय अक्षय, तृतीय धन राज रहे। इसी के साथ अंडर-19 लड़कियों में मेनका प्रथम, संगीता देवी द्वितीय,व दीक्षा तृतीय रही। समापन में मुख्य अतिथि के रूप में स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य व जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डा. गौरव भारद्वाज रहे। खिलाडि़यों को पारितोषिक वितरण करते हुए कहा कि खिलाड़ीफोक्स रहकर खेलों पर ध्यान देंगे तो खेलों के अंदर भी अपना भविष्य बना सकते है। उनके साथ जिला युवा सेवा खेल विभाग से एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार, कोच मनोज, रिगजिंग संदूप, खिमी राम, कृष्णा विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक अनूप राम, देव चंद, देवेंद्र, झाबे राम, रविंद्र आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App