आज पहाड़ों पर चांदी, मैदान भीगेंगे

By: Jan 1st, 2019 12:02 am

 शिमला  —हिमाचल में नव वर्ष पर मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग की मानें तो एक और दो जनवरी को किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू, शिमला, मंडी, चंबा और सिरमौर के ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों पर कई इलाकों पर बारिश-बर्फबारी होगी। विभाग ने इस दौरान मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। राज्य में तीन जनवरी को मौसम साफ रहेगा, जबकि चार से छह जनवरी तक फिर से बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद शीतलहर के प्रवाह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासतौर पर राज्य के कुछ मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में पहले के मुकाबले हल्की गिरावट आई है, जबकि शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में रविवार के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तीन क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। कल्पा, केलांग व मनाली का न्यूनतम पारा माइनस डिग्री में दर्ज किया गया है। सुंदरनगर, सोलन, मंडी, सेओबाग का तापमान शून्य डिग्री में आंका गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट आंकी गई है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App